Yahshsh

महाराष्ट्र बोर्ड (Maharashtra Board) ने 17 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म करते हुए बुधवार 29 जुलाई को दसवीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया. इस साल दसवीं में कुल 95.30% स्टूडेंट्स पास हुए हैं. पिछले साल महाराष्ट्र बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में 77.10 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे. स्टूडेंट्स महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर दोपहर एक बजे से अपने नंबर चेक कर सकते हैं. बोर्ड ने पिछले हफ्ते ही 12वीं कक्षा का परिणाम जारी किया था. इस साल 17 लाख 65 हजार 898 स्टूडेंट्स ने महाराष्ट्र बोर्ड की दसवीं की परीक्षा दी है.

Comments

Post a Comment

Popular Posts